फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 से पहले रेल पुल पर दौड़ेंगी ट्रेनें

Sat, 25 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में कोटद्वार ब्रांच लाइन पर नवनिर्मित सूखरो नदी रेल पुल पर चार दिन के भीतर रेलगाड़ी दौड़ने लगेंगी। रेल ट्रैक बिछाने का काम 25 मार्च को (आज) पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही रेलवे किसी भी समय इंजन चलाकर नवनिर्मित पुल का ट्रायल करेगा। एडीईएन ने बताया कि 31 मार्च से पूर्व ब्रांच लाइन पर रेलों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर नवनिर्मित सूखरो नदी रेल पुल के ट्रायल के साथ आठ माह बाद ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू होगा। शुक्रवार को एडीईएन करनप्रीत सिंह एवं आईओडब्लू  के नेतृत्व में रेल पथ की टीम ने स्लीपर बिछाने का काम पूरा कर लिया। शनिवार को रेल लाइन बिछाने और लिंकिंग का काम पूरा हो जाएगा। 26 अथवा 27 मार्च को प्रिंसिपल इंजीनियर द्वारा रेल इंजन को नए रेल पुल पर दौड़ाकर ट्रायल का कार्यक्रम है। संतोषजनक परिणाम मिलते ही नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर गढ़वाल एक्सप्रेस सहित नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच पैसेंजर ट्रेनों 
विज्ञापन

का आवागमन फिर शुरू 
हो जाएगा। एडीईएन ने दावा किया कि 31 मार्च से पहले ही ब्रांच 
लाइन रेलों के आवागमन के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें