नजीबाबाद में डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था बनवाते सीओ।
- फोटो : NAZIBABAD
डबल फाटक फ्लाईओवर से होगा कांवड़ियों का आवागमन
नजीबाबाद। डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग से खतरनाक ढंग से निकल रहे कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन कराने की कमान सीओ ने संभाली। सीओ ने रेलवे क्रॉसिंग से कांवड़ियों के आवागमन पर अंकुश लगाने के पुलिस को निर्देश दिए। फ्लाईओवर के ऊपर से शिवभक्तों को आवागमन कराने के लिए फ्लाईओवर के दोनों ओर पुलिस टीम तैनात कराईं।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने फ्लाईओवर के नीचे से हजारों कांवड़ियों के उमड़ने को गंभीरता से लिया। सीओ ने शुक्रवार को स्वयं डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पहुंचकर कांवड़ियों की भीड़ को रेलवे क्रॉसिंग से हटाकर आरपीएफ और पीआरडी जवानों से सुरक्षित आवागमन व्यवस्था बनवाई। सीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुद्वारा और तहसील क्षेत्र से शिवभक्त कांवड़ियों के जनसमूह को फ्लाईओवर से सुरक्षित आवागमन कराने की कमान संभाली। संवाद