फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कंटेनर ने मारी टक्कर, पुल की रेलिंग पर लटकी ट्रैक्टर-ट्रॉली; मुंडन को जा रहे 15 लोग बचे

Mon, 16 Jun 2025 02:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के मंडावली में कंटेनर की टक्कर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली नदी पुल की रेलिंग पर लटक गई। मुंडन के लिए हरिद्वार जा रहे 15 लोग बाल-बाल बच गए। तीन घायल, कई को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली को निकालती क्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में सोमवार सुबह मंडावली थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। रत्नाल नदी पुल पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर लटक गई। ट्रॉली में करीब 15 लोग सवार थे, जो चांदपुर से हरिद्वार मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। घटना में सभी बाल बाल बचे।

विज्ञापन


बताया गया कि घटना सुबह करीब 4 बजे मोटा महादेव मंदिर के पास रत्नाल नदी पुल पर हुई। ट्रॉली में चांदपुर के मोहल्ला संत नगर निवासी दीपा का डेढ़ वर्षीय बेटा, उसके परिवारजन व अन्य रिश्तेदार सवार थे। टक्कर के बाद ट्रॉली का पिछला हिस्सा रेलिंग पर लटक गया और नीचे नदी में गिरने से बच गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: हत्या के मामले में जमानत पर चल रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, 20 मुकदमे हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में तीन लोग अजय कुमार, रामशरण और लीलू घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। सभी यात्री हादसे से स्तब्ध थे। हादसे के बाद पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्रेन से ट्रॉली को हटवाया और यातायात सुचारू कराया।

दुर्घटना के बाद मुंडन संस्कार की यात्रा बीच में ही रुक गई। सभी यात्री मोटा महादेव पुलिस चौकी पर बैठ गए। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

गनीमत यह रही कि समय रहते ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे नदी में गिरने से बच गई अन्यथा कई जिंदगियों पर बन आती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें