फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने शहर में निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि अध्यादेशों के खिलाफ निकाली ट्रैक्टर रैली
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेशों के खिलाफ राष्ट्रीय किसान मजदूूर संगठन द्वारा निकाली जा रही ट्रैक्टर रैली को प्रशासन ने रोकने की कोशिश की। लेकिन किसान रैली निकालने पर अड़ गए। किसानों के तेवर देखकर प्रशासन को बैक फुट पर जाना पड़ा। किसानों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। बाद में आईटीआई के बच्चों की परीक्षा की वजह से रैली को कॉलेज के सामने से नहीं निकाला और रैली समाप्त की।
कृषि से जुड़े तीन अध्यादेशों के खिलाफ राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा रोज जिले भर में रैली निकाली जा रही हैं। शनिवार को भारी संख्या में किसान रैली निकालने के लिए सेंट मेरी चौराहे पर इकट्ठा हुए। इस बीच एसडीएम विक्रमादित्य सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता व तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रैक्टरों के आगे रस्सी बांधकर रैली को रोकने की कोशिश की। लेकिन वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, गौरव कुमार, अंकुर चौधरी आदि ट्रैक्टर रैली निकालने पर अड़ गए। किसानों के तेवर देखकर पुलिस बैक फुट पर आ गई और रस्सी खोल लीं। इसके बाद किसानों ने फसल हमारी भाग तुम्हारा नहीं चलेगा, कारपोरेट भगाओ किसान बचाओ नारे लगाते हुए शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली थाने के सामने से होती हुई गढ़ी में चक्कर चौराहे पर पहुंची। कैलाश लांबा ने कहा कि सरकार तीन अध्यादेशों के जरिये फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को खत्म करने जा रही है। फसलों के मूल्य का विवाद होने पर मामले की सुनवाई अदालत में नहीं बल्कि एसडीएम कोर्ट में होगी। कहा कि किसानों ने आज रैली नहीं बल्कि फ्लैग मार्च निकाला है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि किसानों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। इस दौरान मनीष कुमार, हरगुलाल, भूपेंद्र, गोविंद, राजीव कुमार, संजीव कुमार, सुरेश, ब्रजपाल सिंह, विवेक चौधरी आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में ट्रैक्टर रैली निकालते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें