बिजनौर में डीएम के दौरे का ऐसा खौफ छाया कि वर्षो से बदहाल पड़े टॉऊन हाल पार्क की किस्मत चमक गई। नगर पालिका ने आनन फानन में टॉऊन हाल पार्क मेें साफ सफाई व अन्य काम शुरू करा दिया है। नगर पालिका में स्थित टॉऊन हाल पार्क में वर्षो से बदहाल पड़ा था। पार्क बैठने के लिए बनाई गई सीमेंट की बैंच लंबे समय से टूटी पड़ी थी। पेड पौधें के रखरखाव पर किसी का ध्यान नहीं था।
पार्क के नाम पर केवल पेड़ पौधों की इधर-उधर लटकती शाखाएं व जगह-जगह उगी थी। अचानक नए डीएम विजय किरन आनंद ने 21 जनवरी को नगर पालिका कार्यालय के निरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया। डीएम के दौरे को देख नगर पालिका अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद टूट गई और बदहाल पड़े टॉऊन हाल पार्क का ख्याल आया। अधिकारियों ने आनन फानन में पार्क को संवारने का काम शुरू करा दिया। पार्क में पेड़ पौधों की कटिंग करा दी दी गई तथा टूटी पड़ी सीमेंट की बैंच को हटवा दिया गया। उनकी जगह स्अील की की फैंसी बैंच लगवाई जा रहीं हैं।। जल्द ही पार्क की सूरत बदल जाएगी।