फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर भाई-बहन रेनू और नवनीत सम्मानित

विज्ञापन
हल्दौर के गांव पावटी में हाईस्कूल और इंटर में पास होने वाले भाई बहन को सम्मानित करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
टॉपर भाई-बहन रेनू और नवनीत सम्मानित
विज्ञापन

हल्दौर। टायर पंक्चर लगाने वाले के पुत्र, पुत्री ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में क्रमश: 82 प्रतिशत एवं 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया है। बच्चों की सफलता को देखकर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान की टीम ने उनके घर पहुंचकर दोनों बच्चों की आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन

गांव पावटी निवासी ओमपाल सिंह की पुत्री रेनू व पुत्र नवनीत एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज जमालपुर में पढ़ते हैं। रेनू ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में 80 प्रतिशत तथा नवनीत ने हाईस्कूल में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। बुधवार को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान की जिलाध्यक्ष सरिता सैनी अपनी टीम के साथ बच्चों के घर पहुंचीं और बच्चों की आगे की पढ़ाई का पूरा खर्चा संगठन के मध्यम से उठाने की घोषणा की। वर्धमान कॉलेज में स्थापित अध्यायन बुक के मलिक गगन ने भाई-बहन के लिए पठन सामग्री, स्टेशनरी व प्रवेश शुल्क की व्यवस्था की है। टीम के सदस्यों ने बच्चों के माता-पिता को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के जिला मंत्री नीरज चौहान, अनिल कुमार, प्रदीप सैनी, हरवीर सैनी, कर्मवीर सिंह, विशाल राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें