फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौ.चरण सिंह के जन्मदिन पर कई स्थानों पर संगोष्ठियां

विज्ञापन
नजीबाबाद में चौ.चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
चौ.चरण सिंह को बताया किसानों का सच्चा मसीहा
विज्ञापन

नजीबाबाद/नांगलसोती। चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर रालोद नेताओं और किसान नेताओं ने संगोष्ठियां आयोजित कीं। चौधरी चरण सिंह को किसानों और आर्थिक रूप से कमजोरों का मसीहा बताया।
रालोद के नगर अध्यक्ष इकबाल चौधरी के आवास पर रालोद नेता चौ.लटूर सिंह, विजयपाल सिंह, शरीफ अहमद, हलीम दानिश, इकबाल चौधरी, सुरेश राणा, सुमन वर्मा, शाकिर अंसारी, हारुन सैफी, ओमपाल सिंह ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें किसानों का मसीहा बताया।
विज्ञापन

शांति विहार कॉलोनी में रालोद के प्रांतीय नेता सरदार बलवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में ब्रजराज सिंह, हरेंद्र सिंह तोमर, शरीफ अहमद, चौ.नरेंद्र सिंह, चंद्रपाल राजपूत, दीपेंद्र जीत सिंह, पुखराज, संजीव त्यागी, नत्थूू सिंह ने चौधरी चरण सिंह द्वारा कृषि विकास और किसानों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को अविस्मरणीय बताया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, एडीओ पंचायत राकेश कुमार के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों सतविंदर सिंह पोप, प्रशांत चौधरी, अक्षय कुमार, मो.इरफान, धर्मवीर सिंह, डॉ.रूपराम आदि ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उधर, नांगलसोती में चौधरी चरण सिंह के जन्मोत्सव पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में किसान नेता दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, अवनीश कुमार, सुमित कुमार, भूरे सिंह, अजय, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें