फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बिजनौर आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव

विज्ञापन
विज्ञापन
आज बिजनौर आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री तथा बिजनौर जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल 21 मई को जनपद के भ्रमण पर आएंगे। इस दौरान वे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन के आला अफसरों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल बिजनौर के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत 21 मई को सुबह 11 बजे लोक निर्माण भवन के निरीक्षण भवन बिजनौर में पहुंचेंगे तथा 11:30 बजे जिला प्रशासन के साथ ग्राम, अस्पताल एवं कोविड कंट्रोल आदि का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जिले के विभिन्न गांवों में सक्रिय की गई निगरानी समितियों से सीधे संवाद करेंगे। फिर दोपहर दो से 02:30 बजे तक विकास भवन के सभागार में कोविड-19 के संदर्भ में जिला प्रशासन के आला अफसरों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही 02:30 बजे से तीन बजे तक पत्रकारों से वार्ता करने के उपरांत शाम चार बजे जनपद शाहजहांपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें