फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्नातक स्तर समस्त पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम तिथि 19 अगस्त है। साथ ही पंजीकरण करने वाले छात्रों द्वारा महाविद्यालय में रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।
विज्ञापन

शहर के सहायता प्राप्त महाविद्यालय विद्यार्थियों की पहली पसंद है, जबकि दूसरे नंबर पर विद्यार्थी निजी महाविद्यालयों को चुन रहे हैं। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध जनपद बिजनौर में संचालित राजकीय/ संघटक/ अनुदानित/ स्ववित्तपोषित समस्त महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 में स्नातक स्तर समस्त पाठ्यक्रमों (सेमेस्टर/वार्षिक मोड) के प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।
दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण एवं महाविद्यालय चयन करना होता है। इस बार दाखिले के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया हुई है।
विज्ञापन

विवि के कुलसचिव पीसीएस गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि दाखिले के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें। अगले दिन यानी बीस अगस्त को विद्यार्थी महाविद्यालय में रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ आवेदन फॉर्म जमा करेंगे। कहा कि इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश संबंधी नियमों आदि की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। साथ ही यह भी बताया कि पंजीकरण के उपरांत संज्ञान में आई त्रुटियों में संशोधन छात्र-छात्रा समर्थ लॉगिन से 19 अगस्त तक ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें