फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में 140 िममी बारिश फसलें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में सोमवार रात से मंगलवार सुबह नौ बजे तक झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। जनपद में 140.2 िममी बारिश होने से खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं ।
विज्ञापन

बारिश के चलते बुखारा बिजलीघर क्षेत्र, चीनी मिल और चक्कर रोड क्षेत्र में एक घंटे से अधिक बिजली कटौती हुई। आवास विकास बिजलीघर क्षेत्र में फाल्ट होने से कटौती हुई। परिषदीय विद्यालयों नरूलोपुर, दरियापुर, जलालाबाद, मुबारकपुर, कल्हेड़ी और राजारामपुर राहुखेड़ी के परिसर में जलभराव से बच्चों को परेशानी हुई। मंडावली क्षेत्र में मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क मार्ग बाधित रहा। मेरठ-पौड़ी हाईवे की सर्विस रोड पर भी जलभराव हो गया।
n अलर्ट 32 चौकियों और 35 आश्रय स्थलों से चौकसी : जिला आपदा विशेषज्ञ प्रशांत सक्सेना ने बताया कि जिले में गंगा, मालन और खोह नदियों के प्रवाह पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गंगा नदी नजीबाबाद, बिजनौर और चांदपुर तहसील से होकर गुजरती है, जहां ढाई से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने पर ही चांदपुर के खादर बेल्ट में प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 24 संवेदनशील और 5 अतिसंवेदनशील गांव हैं, जबकि पिछले वर्ष के आधार पर करीब 44 कृषि प्रभावित गांवों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने 32 बाढ़ चौकियां और 35 बाढ़ आश्रय स्थल सक्रिय कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें