फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: जब तक नहीं होती घोषणा, बिजनौर सीट पर रालोद की दावेदारी बरकरार, टिकट पाने की जुगत जारी

Tue, 27 Feb 2024 02:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

रालोद और भाजपा में गठबंधन की घोषणा होना अभी बाकी है। हालांकि कहा जा रहा है कि बिजनौर लोकसभा सीट पर रालोद की दावेदारी बरकरार है। वहीं भाजपा के कुछ दावेदार पीछे हट गए हैं। हालांकि रालोद के कई नेता पार्टी से टिकट पाने की जुगत लगा रहे हैं।
विज्ञापन
मोहित बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूं तो रालोद और भाजपा में गठबंधन हो चुका है, जिसकी घोषणा होना बाकी है। बिजनौर लोकसभा सीट रालोद के खाते में जाना तय माना जा रहा है। फिर भी औपचारिक घोषणा होने तक दोनों ही दलों से टिकट के दावेदार लगे हुए हैं। हालांकि चर्चाओं के बीच भाजपा में कुछ दावेदार पीछे हट गए हैं, फिर भी कुछ टिकट पाने की जुगत में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


साल 2009 में हुए परिसीमन के बाद बिजनौर में दो लोकसभा सीटें अस्तित्व में आई। पहले केवल बिजनौर लोकसभा सीट हुआ करती थी, बाद में नगीना लोकसभा सीट भी बनी। नए परिसीमन के बाद साल 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और रालोद गठबंधन हुआ था, जिसमें बिजनौर सीट पर रालोद के संजय चौहान लोकसभा पहुंचे थे। वहीं साल 2009 में नगीना से सपा के उम्मीदवार यशवीर धोबी ने जीत दर्ज कराई थी।
 

यह भी पढ़ें: Meerut: टायर गलाने के दौरान बॉयलर फटा, पता चलते ही मालिकों ने ऑफ किए मोबाइल, फैक्टरी में तड़पते रहे मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2014 में मोदी लहर आई तो बिजनौर सीट पर कुंवर भारतेंद्र सिंह सांसद चुने गए, जबकि नगीना से डॉ. यशवंत सिंह लोकसभा में पहुंचे। इसके बाद साल 2019 में भाजपा को इन दोनों ही सीटों से हाथ धोना पड़ा। साल 2019 में बसपा के मलूक नागर बिजनौर से लोकसभा में पहुंचे और नगीना सीट भी बसपा के खाते में ही रही।

अब रालोद और भाजपा के गठबंधन के बाद बिजनौर सीट के समीकरण ही बदल रहे हैं। बिजनौर सीट के रालोद के खाते में जाने की पूरी उम्मीद है। उधर गठबंधन से पहले तक भाजपा से टिकट पाने वालों की लंबी कतार थी।

अब गठबंधन तय माना जा रहा तो भाजपा के कुछ नेता पीछे हट गए हैं जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल अभी भी प्रयास में लगे हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने क्षेत्र में सभा की थी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का कहना है कि जब तक घोषणा नहीं हो जाती, तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। पार्टी का जो भी निर्णय होगा स्वीकार होगा।

उधर, रालोद के नेता प्रयास में तो जुटे हैं, लेकिन खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि घोषणा होने के बाद स्थिति साफ होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें