फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी

Sun, 09 Mar 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अबकी बार रमजान के दूसरे जुमे के दिन होली का रंग खेला जाएगा। ऐसे में पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। डीआईजी ने शनिवार को बिजनौर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया रंग की आड़ में शांति व्यवस्था में खलल न पड़ जाए, ऐसे में जिले को 21 सेक्टर में बांट दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को डीआईजी मुनीराज जी बिजनौर पहुंचे और पुलिस अफसरों के संग व्यवस्थाओं पर मंथन किया। उन्होंने अब तक तैयार किए रोडमैप का जायजा लेकर दिशा-निर्देश दिए। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 21 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में बांट दिया गया है। सुपर जोन स्तर पर एएसपी नजर बनाए रहेंगे जबकि जोन की जिम्मेदारी संबंधित सीओ को दी गई है।
एसपी के अनुसार रंग जुलूसों पर ड्रोन और सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी। संवदेनशील इलाकों में बैरिकेडिंग की जाएगी। बता दें कि इस बार जुमे के दिन ही रंग खिलेगा और जिले में पचास से अधिक रंग जुलूस का आयोजन भी होना है। जुमे की नमाज और रंग जुलूसों को लेकर इस बार पुलिस की चिंता की बढ़ी हुई है। हुड़दंगियों पर भी काबू में रखना है और नमाज पर नजर रखनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें