फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नारी शक्ति को किया नमन... सम्मान कर बढ़ाया मान

Sun, 09 Mar 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित ​शि​क्षिकाए
विज्ञापन
बिजनौर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर नारी शक्ति को नमन किया गया।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलेज में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा दिवस का उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक योगदान को पहचाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। महिलाओं के लिए चल रही सरकार की योजनाओं को बताया और कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौहान बॉबी, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा हरजिंदर कौर, वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वार्य चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, डाॅ. रचना पाल, कविता चौधरी, कॉलेज के संस्थापक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, सहसंयोजक पवन कुमार आदि ने किया।
विज्ञापन

n महिला दिवस की दी शुभकामनाएं : आरजेपी इंटर कालेज प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल, उप प्रधानाचार्य गय्यूर आसिफ ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां नारियों को देवी समान माना जाता है। नारी देश और समाज की शान होती है। जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु कुमार, नरेंद्र कुमार, बालेश कुमार, भूपेंद्र पाल सिंह, मोहम्मद अनस तथा मुख्य लिपिक राजेंद्र कुमार ने विचार रखे।
n पीपीटी के माध्यम से समझाया : विवेेक कॉलेज के प्रबंधन विभाग के कंप्यूटर एवं नर्सिंग विभाग में छात्रा स्तुति, अस्मिता, स्पर्धा, शिवानी, रिया, अनुष्का एवं रजनीत ने महिलाओं के समाज में योगदान को पीपीटी के माध्यम से समझाया।
संजना, कनिका, प्रियंका, दृष्टि एवं कशिश ने कविता एवं भाषण से महिला उत्थान का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विवेक विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति दीपक मित्तल, कुलपति प्रोफेसर एनके गुुप्ता आदि ने किया।
विज्ञापन

n महिलाओं के अधिकारों की दी जानकारी : आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाॅजी में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ। प्रबंधक निदेशक सन्नी देशवाल, तकनीकी पाठ्यक्रम के निदेशक डॉ. संजीव कुमार व फार्मेसी पाठ्यक्रम के निदेशक डॉ. हितेश कुमार द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यापिका शफकत जैदी ने महिला स्वच्छता एवं जागरुकता पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। अध्यापिका गरिमा चौहान ने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी।

बिजनौर के कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित शिक्षिकाए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें