फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

Sun, 06 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा  में मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के सूरजनगर में शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे की          सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फीका नदी के पुल पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतकों के आश्रित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की।  पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया। तीन युवकों की मौत से उनके परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। 
विज्ञापन

  स्योहारा थाने के गांव बेरखेड़ा निवासी 24 वर्षीय अरुण पुत्र छत्रपाल,  22 वर्षीय किशनपाल पुत्र रूप किशोर और 30 वर्षीय सुशील पुत्र लल्लू कश्यप शनिवार को बाइक से मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सूरज नगर से बाइक से दवाई लेने गए थे। शाम को तीनों बाइक से वहां से लौट रहे थे। ठाकुरद्वार-स्योहारा मार्ग पर फीका नदी के पुल के पास किसी वाहन से बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में  अरुण व किशनपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय सुशील ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों के परिजनों ने बताया कि तीनों युवक सूरजनगर से दवा लेकर वापस आ रहे थे। शाम करीब पांच बजे यह दुर्घटना हुई है। तीनों युवक की मौत से खफा ग्रामीणों ने फीका नदी पर सायंकाल करीब 5.30 बजे जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर  सूरजनगर चौकी प्रभारी एस पी सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।ं थाना प्रभारी ठाकुरद्धारा रविंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। जाम करीब 7.30 बजे समाप्त होने के बाद ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान यात्रियों को आवागमन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें