फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कंपनी की टीम ने मारा छापा, डुप्लीकेट मोबाइल पकड़े

Sat, 05 Nov 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुप्लीकेट मोबाइल पकड़े। - फोटो : डुप्लीकेट मोबाइल पकड़े।
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना में इंटेक्स मोबाइल कंपनी की चार सदस्यीय जांच टीम ने बृहस्पतिवार रात तीन मोबाइल दुकानों पर छापा मारकर कंपनी के 22 डुप्लीकेट मोबाइल जब्त किए। इसके साथ ही तीनाें मोबाइल विक्रेताओं के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच टीम की इस कार्रवाई से मोबाइल विक्रेताओं में हड़कंप         मचा रहा।
विज्ञापन


इंटेक्स मोबाइल की जांच टीम के सदस्य मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि करीब एक माह पूर्व कंपनी की काउंटर सेल टीम ने नगीना में कंपनी के डुप्लीकेट मोबाइल बेचे जाने की जानकारी दी थी।

इसी आधार पर जांच अधिकारी अजय देवरिया, विशाल शर्मा, नितिन कुमार के साथ वह नगीना पहुंचे और दुकानों पर पहुंचकर इंटेक्स कंपनी के मोबाइलों की जांच की। जांच के दौरान ताज इलेक्ट्रॉनिक्स से 12, गौरव टेलीकॉम से नौ एवं गगन टेलीकॉम से एक कंपनी का डुप्लीकेट मोबाइल जब्त कर पुलिस को साैंपा गया।
विज्ञापन


मोबाइल विक्रेताओं का कहना है कि उन्होंने नगीना स्थित कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से माल बिल के साथ खरीदा है। बिलों को जांच के दौरान प्रस्तुत भी किया है। कोतवाल नाथीराम पंवार का कहना है कि जांच टीम की तहरीर पर तीनों मोबाइल विक्रेताओं के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें