फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गड्ढे में डूबकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। गांव इब्राहिमपुर साधो उर्फ अलीनगर में पानी की टंकी परिसर में पिलर निर्माण के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में डूबकर अकबर की तीन वर्षीय पुत्री अलिशबा की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे गड्ढे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम गांव से करीब 400 मीटर दूर स्थित अलिशबा पानी की टंकी के पास बच्चों के साथ खेलने गई थी। इसी दौरान वह टंकी परिसर में पिलर निर्माण के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। कुछ देर तक बच्ची के दिखाई नहीं देने पर साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्ची को गड्ढे से बाहर निकाला और परिजन उसे नहटौर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें