फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आत्मदाह का प्रयास करने वाली युवती की हालत स्थिर, चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के चाचा का पुलिस ने किया चालान
विज्ञापन

- पीड़िता को बेहतर उपचार दिलाने की खातिर दिल्ली में डेरा डाले हुए पुलिस टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर कोतवाली में खुद पर तेल उड़ेलकर आग लगाने वाली युवती की हालत स्थिर बनी है। जो कि दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती है। वहीं बेहतर उपचार दिलाने की खातिर पुलिस की एक टीम दिल्ली में डेरा डाले हुए है। उधर पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के चाचा का पुलिस ने मंगलवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने रविवार की रात 10:53 बजे शहर कोतवाली में खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली थी। पुलिस ने कंबल डालकर किसी तरह से आग पर काबू पाया और 63 फीसदी झुलसी युवती को मेेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मेरठ और फिर वहां से दिल्ली के लिए रेफर किया गया। अब सफदरगंज में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली में डेरा डाले पुलिस टीम ने बताया कि युवती की हालत स्थिर है, सुधार का अनुमान है। उधर आत्मदाह का प्रयास करने के बाद पीड़िता की मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया था कि स्वाहेड़ी निवासी सौरभ ने उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। आरोप है कि सौरभ आए दिन उसकी बेटी को फोन करके गाली-गलौज करता था। वहीं सौरभ का भाई गौरव और पिता संजू उर्फ संजय, मां मनोज, चाचा कलवा और भाभी बीनू भी उसकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। जिन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। बता दें कि सौरभ और उसका बड़ा भाई गौरव दोनों ही आर्मी में जवान हैं। जिनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में चल रही है। पुलिस ने सोमवार को ही आरोपी कलवा को गिरफ्तार कर लिया था, जिसका मंगलवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

आरोपियों पर चौथी बार दर्ज हुई है प्राथमिकी
युवती ने सबसे पहले थाना किरतपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिस पर अंतिम रिपोर्ट लगी। इसके बाद 2024 में सौरभ, संजू, मनोज देवी, गौरव और कलवा निवासी स्वाहेड़ी थाना कोतवाली शहर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस प्राथमिकी में साल 2022 में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने सितंबर 2024 में अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद पीड़िता ने सौरभ पर संबंध बनाकर विवाह न करने का आरोप लगाते हुए एक और प्राथमिकी वर्ष 2025 में दर्ज कराई। जिसमें पुलिस ने विवेचना पूरी कर एक मई 2026 को आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया। जिस पर अदालत 16 जून 2026 संज्ञान ले चुकी है। उधर आरोपी पक्ष हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश ले आया था। अब चौथी बार प्राथमिकी आत्मदाह के प्रयास के बाद दर्ज हुई है। उधर चर्चा थी कि कुछ महीने युवती ने एडीजी कार्यालय बरेली के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी। हालांकि बरेली में आत्मदाह के प्रयास की पुलिस की प्राथमिक जांच में पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन



चौकन्ना हुई पुलिस, संदिग्ध वस्तु नहीं ला सकेंगे फरियादी
थाने में पेट्रोल लाने और फिर खुद को आग लगा लेने के बाद पुलिस चौकन्ना हो गई है। सतर्कता का यह नजारा पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर देखने को मिला। कार्यालय पर पहुंचने वाले फरियादी या अन्य लोगों से गेट पर पूछताछ की जा रही है। कोई संदिग्ध सामान या थैला आदि की जांच हो रही है। गेट के पास पिकेट भी तैयार की जा रही है। एसपी कार्यालय के अलावा सभी थानों में भी चौकसी बरती जा रही है। पानी की बोतल को भी शक के दायरे से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें