जलीलपुर ब्लॉक के तीन सफाईकर्मी सस्पेंड
बिजनौर। जिले की ग्राम पंचायतों में साफ सफाई के नाम पर हो रहे खेल के खुलासा होने का सिलसिला जारी है। प्रशासन की जांच में सफाईकर्मियों के नहीं आने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब एडीपीआरओ के औचक निरीक्षण में सफाईकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले हैं। गांव में कूडे़ के ढेर लगे रहे। जिससे तीन सफाईकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
जलीलपुर ब्लॉक प्रशासन के रडार पर है। वहां लगातार सफाई के नाम पर हो रहे घपलों की पर्त खुल रही है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि जुलाई माह में संचारी बीमारियों से बचाव के लिए विशेष सफाई अभियान चल रहा है। डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ केपी सिंह, डीपीआरओ सतीश कुमार गांवों में जा रहे हैं। करीब 15 दिन पहले की गई जांच में जलीलपुर ब्लॉक की पंचायत में सफाईकर्मी की जगह दूसरा व्यक्ति काम करता मिला था। सफाईकर्मी उस व्यक्ति से छह हजार में काम करवाता था। आरोप में डीएम ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर सफाईकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। अभी ताजा मामला भी जलीलपुर ब्लॉक का है एडीपीआरओ संदीप अग्रवाल को ग्राम पंचायत दरबड़ का सफाईकर्मी महेश कुमार गैरहाजिर मिला, ग्राम पंचायत ठेठ में साफ सफाई भी ठीक नहीं मिली। वहां मदनपाल सिंह व बबिता सफाईकर्मी है।