कर्तव्य पालन में बरती गई लापरवाही और कार्य के प्रति उदासीनता के लिए दोनों सिपाहियों को दोषी माना गया है। वहीं इसी मामले में बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात मुंशी अशोक कुमार को भी निलंबित किया गया है। आरोप है कि मुंशी अशोक कुमार ने दोनों सिपाहियों की ड्यूटी फिर से लगा दी थी। जबकि एक बार पहले भी दोनों सिपाही फहीम को पेशी पर ले जा चुके हैं। जबकि दोबारा एक ही बंदी को पेशी पर ले जाने के लिए ड्यूटी नहीं लगाई जाती है।
यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार
बिजनौर जेल में बंद आरोपी फहीम उर्फ एटीम को मुरादाबाद कोर्ट में हत्या के मामले में पेशी के लिए ले जाया गया था। जहां से वह फरार हो गया। पेशी पर ले जाने वाले दोनों सिपाहियों को लापरवाही बरतने और दोषपूर्ण ड्यूटी लगाने में हेड कांस्टेबिल को निलंबित किया गया है।
- डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी