एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि बदमाश मुरादाबाद में फरार हुआ है। वहीं पर उसकी रिपोर्ट दर्ज होगी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सूचना आने पर बदमाश फहीम शेख को ले जाने वाले हेडकांस्टेबल और कांस्टेबल पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: चौकी इंचार्ज से भिड़ी महिला: पहले पुलिसकर्मियों को चप्पलों से पीटा, फिर वर्दी भी फाड़ी, सबूत हैं ये तस्वीरें
प्रभारी जेल अधीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि फहीम शेख को बिजनौर जेल में पिछले साल 21 अक्तूबर को लाया गया था। प्रशासनिक आधार पर उसे बिजनौर जेल में शिफ्ट किया गया था। वह जेल में शांत ही रहता था। उसे पुलिस लाइन से ड्यूटी पर आए दो पुलिसकर्मी मुरादाबाद पेशी पर ले गए थे।