फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरखेड़ा में एक साथ तीन अर्थियां उठते ही फफक पड़े लोग

Tue, 11 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
स्योहारा क्षेत्र के टांडा बेरखेड़ा में चीनी मिल मेंं हुए हादसे में दबने से ओमप्रकाश की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में गांव टांडा बेरखेड़ा में एक साथ तीन और अफजलगढ़ के आसफाबाद में दो शवों के पहुंचते ही गांवों में मातम पसर गया। पांच अर्थियां उठते ही लोग फफक उड़े। यह नजारा देख पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिवार के सदस्यों का रो  रोकर बुरा हाल हो गया। हर किसी की आंख नम रही।
विज्ञापन

 रविवार को स्योहारा चीनी मिल की डिस्टलरी में निर्माणाधीन अंडरग्राउंड बेसमेंट की दीवार गिरने से 16 मजदूर दब गए थे इनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि 11 घायलों का इलाज मुरादाबाद में साईं तथा कोसमोस अस्पताल में हो रहा है। मृतक पांच मजदूरों में से तीन मजदूर संजीव पुत्र महेंद्र 24 वर्ष, ओमप्रकाश पुत्र स्वामीनाथ 40 वर्ष तथा मुनेश पुत्र रामौतार 22 वर्ष गांव टांडा बेरखेड़ा के थे। तीनों के  शव मंगलवार की शाम चार बजे गांव पहुंचे। गांव में शवों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक संजीव की शादी अभी छह माह पहले ही हुई थी। शवों के पहुंचने के बाद सभी शवयात्रा एक साथ शुरू हुई। उनका गांव के ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रदेश के राज्यमंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान तथा सपा के  जिलाध्यक्ष अनिल यादव सभी मृतकों  के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। राज्यमंत्री अंतिम शवयात्रा में भी शामिल हुए। 
इनका हो रहा है मुरादाबाद में उपचार ः  दीवार के गिरने से सुरेंद्र पुत्र हरपाल, बबलू उर्फ काले पुत्र छुट्टन, संजय पुत्र नरेश, राजू पुत्र शौनाथ, पंकज पुत्र विजयपाल, मुनींद्र पुत्र रामौतार, सुनील पुत्र हरपाल, लव कुमार पुत्र सतपाल, मुनेश पुत्र वीरसिंह, सतपाल पुत्र पोखर तथा नरदेव पुत्र हरपाल का मुरादाबाद में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

गैरइरादतन हत्या की हुई रिपोर्ट दर्ज ः  गांव टांडा बेरखेड़ा के मुनीश कुमार पुत्र वीर सिंह की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें ओमप्रकाश ठेकेदार और चीनी मिल के इंजीनियर सिविल राणा प्रताप तथा  मिल के अध्यासी अध्यक्ष के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नौ लाख रुपये, नौकरी मिलेगी  ः चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मृतक आश्रितों को चीनी मिल की ओर से नौ-नौ लाख रुपये तथा एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। इस घटना पर उन्होंने गहरा दुख जताया।     
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें