बिजनौर में रामलीला में रावण दहन के बाद पुतले की लकड़ियां उठाती भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रावण के पुतले के दहन के बाद उसकी लकड़ी लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। हर कोई हड्डी लेने के लिए रावण के जलते हुए पुतले की ओर झपट पड़ा। ऐसी मान्यता है कि पुतले की लकड़ी और हड्डी रखने से घर में समृद्धि आता है। यही वजह है भीड़ में शामिल लोग लकड़ियां एकत्रित करने को टूट पड़े। इस दौरान अफरातफरी का आलम मच गया।