फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लूट की दो वारदात करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। लूट की दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया, जबकि इनका एक साथी भाग निकला। पकड़े गए तीनों बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

11 जुलाई को धामपुर के गांव सलाराबाद निवासी संतोष देवी नूरपुर के एक बैंक से पैसे जमा कर शिवाला कलां के एक नर्सिंग होम जा रही थीं। पीड़िता संतोष देवी के हाथ से उसका बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग गए थे। उधर, दूसरी घटना में कस्बे के टायर व्यापारी विनोद चौहान को दुकान से अपने गांव किरतपुर लौटते समय पीछे से आए चार बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर गिराते हुए उनकी बाइक, मोबाइल फोन व पंद्रह सौ रुपये लूट लिए थे।
शुक्रवार को एक ही दिन में थाना शिवाला कलां व नूरपुर क्षेत्र में हुई लूट की दो घटनाओं ने पुलिस प्रशासन में हलचल मचा दी थी। एएसपी देहात विनय कुमार सिंह के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बदमाश बाइक बेचने की फिराक में नहटौर चौक की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें आरोपी चांदपुर के गांव बूचानांगल निवासी पंकज यादव, जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात के गांव बीलना निवासीगण शारिक व मूसा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी एजाज उर्फ आजाद अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं। मुठभेड़ में घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर के तीन तमंचे, 4 कारतूस, 140 रुपये व घटना में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें