फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव विजयपुर में गन्ने के खेत में मिले गुलदार के तीन शावक

विज्ञापन
मंडावली के विजयपुर में गन्ने के खेत में मिले गुलदार के शावक।(स्रोत-संवाद)
विज्ञापन
मंडावली (बिजनौर)। गांव विजयपुर में गन्ने के खेत में गुलदार के तीन शावक मिले। ग्रामीणों की सूचना पर सामाजिक वानिकी टीम मौके पर पहुंची और किसानों को खेत क्षेत्र से हटाया।
विज्ञापन

गांव विजयपुर में किसान करण सिंह के खेत में गुलदार के तीन शावक मिले। किसान करण सिंह ने बताया कि उसका नौकर दयाराम व बाबू सोमवार को सुबह गन्ना छिलाई के लिए खेत पर गए हुए थे। खेत में मादा गुलदार के साथ तीन शावक दिखाई दिए। मजदूरों ने खेत स्वामी को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते खेत पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों को देखकर मादा गुलदार गन्ने के खेत में छिप गई।
किसानों की सूचना पर सामाजिक वानिकी के दरोगा परशुराम, मो.यामीन आदि मौके पर पहुंचे। टीम ने खेत पर खड़े किसानों को वहां से हटाया। किसानों करण सिंह, राजन, सौरभ, सुंदर सिंह, विजेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों पर मादा गुलदार के साथ बच्चे मिलने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने मादा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह भी मौके पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि मादा गुलदार अपने शावकों को नहीं ले जाती तो उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें