शेरकोट में डीसीएम व बस में हुई टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में गांव धनौरी निवासी एक वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बिजनौर भिजवाया है।
शुक्रवार देर शाम थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव धनौरी निवासी 85 वर्षीय वत्तू सिंह नूरपुर मार्ग पर गांव के बस अडडे पर प्राइवेट बस से उतरे। सड़क पार करते समय नूरपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बिजनौर भिजवाया है। वत्तू के पुत्र राजपाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
mमंडावली/नजीबाबाद मार्ग पर दुर्घटना में एक युवक की मौत हो र्गई। चालक हेलमेट नहीं पहन रखा था। मंडावली के गांव कल्लरवाली निवासी युवक मांगे सिंह किसी काम से नजीबाबाद आया था। गांव लौटते समय शुक्रवार की देर शाम गांव मुस्सेपुर के खस्ताहाल नहर पटरी मार्ग से गुजरते समय बाइक गड्ढे से अनियंत्रित होकर काफी ऊंची कूद गई।
चालक दूर जाकर गिरा और सिर पर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी समय तक घर न लौटने पर परिजन 18 वर्षीय मांगे सिंह की तलाश में निकले तो उसका शव नहर पटरी के निकट पड़ा मिला। मांगे सिंह की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव अपने साथ गांव ले गए।
उधर बिजनौर में बैराज के पास वाहन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवलपुर निवासी बलराम (40) शुक्रवार की रात करीब साढे़ आठ बजे मजदूरी करके घर वापस जा रहा था। गांव के पास सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।ाघटना की रिपेार्ट दर्ज करा दी गई है।