फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर नई परंपरा नहीं होगी शुरू : आईजी

Sat, 19 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते आईजी विजय सिंह मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में आईजी बरेली जोन विजय सिंह मीणा ने कहा कि होली के पर्व पर कोई नई परंपरा नहीं शुरू होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलूस के मार्ग को लेकर कोई विवाद हो तो उसे पहले ही सुलझा लिया जाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन में जिले के सभी सीओ व एसओ की बैठक में आईजी ने कहा कि होली पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करे। किसी को भी हुड़दंग मचाने की छूट न दी जाए। जहां विवाद हो तुरंत एक्शन लिया जाए। अक्सर होली पर रंजिशन लोग एक दूसरे से दुश्मनी निकालते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत मुचलके पाबंद किए जाएं।

असामाजिक तत्वों के भी मुचलके पाबंद करें। अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसा जाए। जो अवैध शराब लाए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएं। आईजी ने कहा कि होली के त्यौहार पर ड्यूटी लगाने में कोई लापरवाही न बरती जाएं। पुलिस को पूरी तरह मुस्तैद रखा जाए। असामाजिक तत्वों पर पुलिस कड़ी नजर रखें। कहीं विवाद न होने पाए। 
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि होली पर जुलूस के मार्ग को पुलिस पहले से ही देख लें। जुलूस निकालने पर कहीं कोई विवाद न होने पाए। कहीं विवाद हो तो त्वरित कार्रवाई की जाए। बैठक में एसपी सुभाष सिंह बघेल, एसपी सिटी एमएम बेग व एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें