30 मीटर तक घसीटता ले गया कंटेनर
टक्कर का प्रभाव इतना भीषण था कि कंटेनर बाइक और पिकअप को करीब 30 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हाईवे की रेलिंग टूटकर बिखर गई, पिकअप पलट गई और बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार बताया गया है।
पुलिस जांच में जुटी, SP पूर्वी मौके पर
सूचना मिलते ही एसपी पूर्वी धामपुर एके श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक जांच के निर्देश दिए। पुलिस कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।
वन-वे हाईवे पर हादसे बढ़े, स्थानीयों में आक्रोश
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे के वन-वे होने के बाद से क्षेत्र में आमने-सामने की दुर्घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक महीने में इसी कारण हुए हादसों में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश और चिंता है।