फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: खेत में लगाए पिंजरे में कैद हुआ मादा गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Mon, 01 Dec 2025 01:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के जलालाबाद क्षेत्र के धनसिनी गांव में दो वर्षीय मादा गुलदार पिंजरे में कैद मिली। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गुलदार को कब्जे में ले गई। गांव में पहले भी एक गुलदार मिल चुका है, जिससे ग्रामीणों में लगातार डर बना हुआ है।

विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव धनसिनी में रविवार रात एक दो वर्षीय मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई। खेतों में लगातार गुलदार देखे जाने के कारण दहशत में रह रहे ग्रामीणों ने इसके पकड़े जाने पर राहत की सांस ली।

विज्ञापन


सीताराम के खेत में लगाया गया पिंजरा देर रात सक्रिय हुआ, जिसमें गुलदार कैद हो गई। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण से मिली राहत, मेरठ में AQI 200 से नीचे, ठंड का असर बढ़ा 

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने कब्जे में लिया गुलदार
सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग के रेंजर रामकुमार, डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुलदार को सुरक्षित कब्जे में लिया। टीम ने बताया कि गुलदार को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।

16 दिन पहले भी कैद हुआ था नर गुलदार
गांव धनसिनी में यह दूसरी घटना है। 16 दिन पूर्व भी सीताराम के खेत में ही एक नर गुलदार पिंजरे में कैद हुआ था। लगातार गुलदार मिलने से ग्रामीण भयभीत हैं।

ग्रामीणों ने और पिंजरे लगाने की मांग की
क्षेत्रवासियों ग्राम प्रधान सुरेश रवि, पूर्व प्रधान मो. रिजवान, सीताराम, हितेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि खेतों में महिलाओं और पुरुषों का अकेले जाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने क्षेत्र में और पिंजरे लगाने की मांग की है ताकि गांव को गुलदार के आतंक से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें