फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइकों के साथ तीन आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की दो बाइकों के साथ तीन आरोपी पकड़े
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बाइकों को मेरठ स्थित चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर से चोरी किया था।
विज्ञापन

कोतवाल पीके गुप्ता ने मंगलवार को वार्ता में बताया कि पुलिस सात दिसंबर को चेकिंग कर रही थी चेकिंग के दौरान वाहन चोरी के तीन आरोपी दो बाइकों के साथ पकड़े। इनके पास से दो चाकू भी पुलिस ने बरामद किए। आरोपियों में सोनू निवासी कुंडीपुरा धामपुर, आदेश निवासी ग्राम जाहिदपुर थाना खरखौदा मेरठ व अरविंद निवासी गांव केदारपुर धामपुर निवासी हैं। इनके पास से बरामद बाइकों के चेसिस नंबरों को मोबाइल एप पर डाल कर चेक किया तो पता लगा कि जो बाइक आरोपियों से बरामद हुई हैं उनके नंबर कुछ और हैं। जब पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इन बाइकों को मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से चोरी किया है। इन बाइकों को चोरी करने के बाद उन्होंने पिलखुआ में नंबर प्लेटों को बदलवाया था। आरोपी बाइकों पर बेखौफ होकर घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें