फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क की तरक्की की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

Sun, 17 Jun 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में ईदगाह पर नमाज अदा करते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिले भर में ईद की नमाज सादगीपूर्वक मनाई गई। मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए नमाज में हजारों हाथ उठे। सभी ने ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन

ईदगाह पर सवेरे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मुस्लिम समुदाय के लोग अपने बच्चों को भी ईदगाह लेकर आए। ईदगाह में मुफ्ती वकार ने नमाजियों को खिताब करते हुए कहा कि हिंदुस्तान दुनिया का सबसे खूबसूरत देश है, यहां पर सभी धर्म के लोग मिलकर रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल हो रहे हैं। कहा कि इस्लाम इस्लाम मोहब्बत का पैगाम देता है। कहा कि  इल्म(शिक्षा) के बिना इल्म के कोई भी समाज या मुल्क तरक्की नहीं कर सकता है। शहर काजी ताहिर अली के बेटे नायब शहर काजी माजिद अली ने रमजान और ईद की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि सभी को अपने बच्चों को तालीम दिलानी चाहिए। तालीम मिलने से ही हमारे बच्चे और हमारा देश तरक्की करेगा। उन्होंने ईद की नमाज अदा कराई। मुस्लिमों ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। डीएम अटल कुमार राय, एसपी उमेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक रुचिवीरा, चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी, सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह आदि ने नायब शहर काजी माजिद को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद सभी एक-दूसरे के घर गए और ईद की मुबारकबाद देते हुए शीर का आनंद लिया। मोहल्लों की मस्जिदों में भी नमाज अदा करने वालों की भीड़ लगी रही। 
मेले जैसा रहा माहौल 
बिजनौर। ईद के मौके पर मुस्लिम मोहल्लों में मेले जैसा माहौल रहा। मोहल्लों में चाट-पकौड़ी, चाऊमीन आदि के ठेले लगे रहे। ठेलों पर बच्चों की भीड़ लगी रही। दुकानदारों की खूब कमाई हुई। ईद पर होटल, रेस्टोरेंट आदि में खूब भीड़ रही। इंदिरा पार्क में भी युवा अपने दोस्तों व परिजनों के साथ पहुंचे। एसआरएस सिनेमाज में भी फिल्म देखने वालों की खूब भीड़ रही।
विज्ञापन


धूमधाम के साथ मनाया गया ईद का त्योहार 
धामपुर में ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। ईदगाह में शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद कमर कासमी ने हजारों मुसलमानों को अल्लाह की दरगाह में सिर झुकाकर देश की खुशहाली व कौम की तरक्की के लिए अल्लाह ताला से दुआ मांगी। ईदगाह के बाहर कई सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं के लोगों ने शिविर लगाकर नमाज के बाद नमाजियों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। शिविर में प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, नसीम राणा, जावेद शम्सी, जावेद सईद, वीरेंद्र रस्तोगी, फरीदुर्रहमान, जावेद अंसारी, नकस के  विजय अग्रवाल, शिवेंद्र अग्रवाल, एसपी सलूजा, देवेंद्र सलूजा, सतवंत सिंह सलूजा, नरेंद्र गुप्ता आदि रहे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम आजाद भगत सिंह, सीओ अर्चना सिंह, ईओ सुरेंद्र यादव, सफाई निरीक्षक राजीव मलिक, चेतन सिंह रहे। 

मौलानाओं ने दिया अमन चैन का संदेश
कासमपुरगढ़ी/अफजलगढ़ में ईद-उल फितर का त्योहार क्षेत्र में शांति के साथ मनाया गया। लोगों ने ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। बड़ी ईदगाह में मौलाना महमुदुलहसन ने मोहल्ला अफगानान वाली ईदगाह में मौलाना शकील अहमद ने, मानियावाला में मौलाना नईम अहमद ने, ग्राम रेहड़ में मौलाना मो. यूनुस ने ईद की नमाज अदा कराई। अफजलगढ़ में ईद के पवित्र त्योहार के मौके पर ईदगाह पर ईद की नमाज शांतिपूर्वक मौलाना अशफाक कासमी ने तकरीर कर अदा कराई। हजारों नमाजियों ने सवेरे आठ बजे पहुंचकर ईद की नमाज अदा कर देश की खुशहाली व अमन शांति के लिए दुआ की। शनिवार सवेरे नगर की ईदगाह पर बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। गांव मेघपुर, सुआवाला, शेरगढ, मनोहरवाली, पुक्खेवाला, मानियावाला, भगतावाला, उदयपुर की ईदगाहों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इसके अलावा रेहड़ ईदगाह में मौलाना यूनुस, पुख्खेवाला ईदगाह में महमूदुल अंसारी  ने ईद की नमाज पढ़ाई।

ईद की खुशी के साथ खिल उठे चेहरे
नजीबाबाद में ईदुल फितर का त्योहार अकीदे और परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों पर पहुंचकर अकीदतमंदों ने ईद की नमाज पढ़ी। 
शनिवार सुबह नजीबाबाद में स्थित ईदगाह पर मौलाना इब्ने हसन ने नगर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे नमाजियों को ईद की नमाज पढ़ाई। कारी शम्सुद्दीन नोमानी ने रमजान और ईद की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि पूरे महीने रोजे रखने के शुक्रिया के रूप में अल्लाह ने ईद दी है। ईद इंसानियत, परस्पर सौहार्द और अपनेपन का पैगाम देती है। ईदगाह कमेटी के खालिद अकील ने भी ईद की नमाज के लिए ईदगाह पर पहुंचने पर नमाजियों का शुक्रिया अदा किया। ईद की नमाज खत्म होने पर मुल्क और दुनिया में अमान की दुआ मांगी गई। 
उपजिलाधिकारी डॉ.पंकज वर्मा, सीओ अरुण कुमार सिंह, एसएचओ देवेंद्र सिंह धामा, विधायक हाजी तसलीम अहमद ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिमों को खुशी के त्योहार ईद की बधाई दी। उधर, पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां ने भी लोगों को मुबारकबाद दी। नगर की जामा मस्जिद में ईद की नमाज पेश इमाम मौलाना मो.ईसा ने अदा कराई। नगर की विभिन्न मस्जिदों के अलावा जलालाबाद स्थित जामा मस्जिद, तकिये वाली मस्जिद, अंसारियान मस्जिद में भी ईद की नमाज पढ़ी गई। उधर, साहनपुर स्थित ईदगाह पर मुफ्ती जमशेद, नांगल ईदगाह पर मौलाना इकरार, सैदपुरी ईदगाह पर मौलाना नाजिम, मंडावली ईदगाह पर मौलाना सनाउर्रहमान, भागूवाला ईदगाह पर मुफ्ती अशरफ, नारायणपुर रतन ईदगाह पर मौलाना इकबाल, रायपुर ईदगाह पर मौलाना फिरोज ने ईद की नमाज अदा कराई। बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने ईद की नमाज पढ़ी। साथ ही नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। 
नहटौर नगर में ईद का पर्व हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया। शहर काजी उबैदुरहमान ने ईदगाह में नमाज अदा कराई। देश में अमन और शांति की दुआ कराई । लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर कई लोगों ने पंडाल लगाकर लोगों का स्वागत किया। ईदगाह के आसपास बच्चों ने खिलौने और मिठाई खरीदी।

देश में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहने की दुआ मांगी
किरतपुर/हल्दौर/बढ़ापुर में जिले के सबसे बड़े स्थानीय ईदगाह में शनिवार की सुबह मुफ्ती अवैस अकरम ने लगभग ईद उल फितर की नमाज अदा कराई । ईदगाह कमेटी के सदर हाफिज अब्दुल कुद्दूस खां ने मुल्क में अमन ओ अमान एवं सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहने की दुआ कराई।  वहीं  हल्दौर में नगर व क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार आपसी भाईचारे वह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। बढ़ापुर मे ईद पर नमाज के बाद आपसी भाईचारा कायम रहने व मुल्क में शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी गई।  सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह के बाहर पुलिस सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह व नगर पुलिस चौकी प्रभारी ओमपाल सिंह पुलिस बल के साथ ईदगाह के बाहर सुरक्षा में लगे रहे।  

‘मोहब्बत का पैगाम देता है इस्लाम’
नूरपुर में बिजनौर मार्ग स्थित ईदगाह पर हजारों मुसलमानों ने अकीदत के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर इमाम मौलाना मोहम्मद अली ने तकरीर करते हुए कहा कि इस्लाम प्यार व मोहब्बत का पैगाम देता है। नवी हजरत मोहम्मद सल्लाहु आलेहिव सल्लम का इरशाद है कि हर ईमान वाले का फर्ज है कि वह अपने पड़ोसी का ख्याल रखें ,चाहे वह किसी भी मजहब को मानने वाला क्यों न हो। नमाज के बाद मुल्क में अमनो -अमान के लिए दुआ की गई । इस दौरान सड़क के दोनों ओर यातायात बंद रखा गया। विधायक नईमुल हसन ने भी नूरपुर ईदगाह पर पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और लोगों से गले लगकर ईद की बधाई दी। राजा का ताजपुर में ईदगाद पर शहर इमाम कारी नसीम अहमद ने नमाज अदा कराई। इस दौरान सिख संगत ने ईदगाह पर नमाजियों को मीठा शर्बत पिलाया । 

सरहद पर तैनात जवानों की हिफाजत की मांगी दुआ
नींदड़ू/चांदपुर/नगीना में नींदडू़ की ईदगाह में मुल्क में अमनो अमान की दुआ के साथ सरहद पर लड़ रहे जवानों की हिफाजत के लिए प्रार्थना किए जाने के साथ ईद की नमाज अदा करने वाले हजारों रोजेदारों की आंखें नम हो गईं।        
नायब इमाम हलीमुर्रशीद ने ईदगाह में ईद-उल-फतर की नमाज अदा कराई। इससे पूर्व तकरीर करते हुए मौलवी हलीमुर्रशीद ने लोगों से एक-दूसरे के प्रति अपने दिलों में कीना (छिपी हुई दुश्मनी) नहीं रखने की हिदायत देते हुए गैर-मुस्लिमों के साथ भी आपसी सद्भाव कायम रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ईद का अर्थ खुशी है। यह खुशी रमजान के महीने में रोजा रखने के बदले में अल्लाह ताला द्वारा अपने बंदों के गुनाह माफ कर उनसे राजी होने का नाम है। ईद-उल-फितर की नमाज में नींदडू़ खास के अलावा, चक नींदडू़, बाजीदपुर, महाबतपुर बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, मनकुआ, अजीतपुर दासी, बुआपुर नत्थू, बखशनपुर, दौलतपुर सुक्खा तथा सरकथल माधो समेत कई गांवों के लोगों ने भाग लिया। जामा मसजिद में ईद-उल-फितर की नमाज मुफ्ती मोहम्मद अशरफ ने पढ़ाई। 
चांदपुर में ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास व भाई चारे के साथ मनाया गया। ईदगाह पर काजी मुफ्ती मोहम्मद आमीर ने तथा जामा मस्जिद पर शहर इमाम मुफ्ती शमशुज्जमा ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन कायम रहने तथा सभी धर्मों के लोगों में आपसी भाई चारा बना रहने की दुआ की। मुफ्ती साहब ने सभी धर्मों के लोगों से आपसी भाई चारे के साथ रहने की अपील की। हिंदू व मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकवाद दी।
 ईदगाह पर नगरपालिका परिषद, पूर्व चेयरमैन शेरबाज पठान, इलियास अंजुम आदि के शिविर लगे हुए थे। ईदगाह व जामा मस्जिद पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। नगर में मोहल्ला पतियापाड़ा चौराहा, इमामबाड़ा आदि स्थानों पर मेले  जैसे माहौल  रहा। इस मौके पर एसडीएम उमेश कुमार, सीओ राजकुमार सिंह, कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
नगीना में ईदगाह व जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश की खुशहाली व अमन चैन के लिए दुआ की गई। ईदगाह पर नमाजियों के लिए चेयरपर्सन के पति शेख खलीलुर्रहमान व उनके बेटे शहनावाज खलील ,शाहरुख़ खलील आदि ने कैंप लगाकर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक देहात  विश्वजीत श्रीवास्तव ,एसडीएम डॉ.गजेंद्र , सीओ महेश, कुमार , थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ,पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

 ईद पर दी एक-दूसरे को बधाई 
स्योहारा में ईद उल फितर का त्यौहार हर्षों उल्लास से मनाया  ईदगाह में ईद की नमाज शहर इमाम मौलाना कामिल अंसारी द्वारा अदा कराई गई। नमाज के कौम और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की गई।  ईदगाह में कई संगठनों ने शिविर लगाकर, शीतल जल, सौंफ, मिश्री, इलायची से नमाजियों का स्वागत किया। व्यापार मंडल के शिविर में नगर अध्यक्ष अरुण वर्मा, प्रांतीय मंत्री मुकेश रस्तोगी, मुकेश मिगलानी, किसन लाल अरोड़ा आदि ने मुस्लिम भाइयों का स्वागत किया। वरिष्ठ नागरिक समिति के शिविर में पूर्व डीएसपी इकबलुजम्मा, महेंद्र शर्मा, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र त्यागी, पत्रकार संघर्ष समिति के शिविर में राशिद अर्शी, नसीम जफर आदि, प्रेस क्लब के शिविर में कांता प्रसाद पुष्पक, नजम सिद्दीकी, डा. वीरेंद्र, ओमपाल प्रजापति, देहली से आये डा. दानिश कमाल, ताबिश कमाल, डा. यज्ञदत्त गौड़, डा. विरेंद्र सिसौदिया आदि, नगर पालिका के शिविर में पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील, सन्नी अख्तर, प्रमोद जोशी, देवेंद्र कुमार आदि, हैल्प लाइन सोसायटी के शिविर में डा. एच एस कालड़ा, सुहैल जफर आदि ने नमाजियों का स्वागत किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें