फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ में आने वालों को लानी होगी आरटीपीसीआर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ में आने वालों को लानी होगी आरटीपीसीआर रिपोर्ट
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में बाहर से घूमने आने वालों को अब आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लानी होगी। कोविड के नए वेरिएंट को देखते हुए सिंचाई विभाग ने सख्ती कर दी है।
रामगंगा बांध क्षेत्र में बाहर से आने वालों के लिए कोविड के नए वेरिएंट को लेकर बांध के अधिकारियों ने कठोर कदम उठाए हैं। बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि बांध पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पहले से ही रोक लगी है। इसके अलावा विभागीय व विभाग से संबधित लोगों व उनके परिवारों के सदस्यों को भी बांध पर जाने के लिए अब 24 घंटों पुरानी आरटीपीसीआर रिपोर्ट लानी होगी। इसके अलावा बांध पर प्रवेश की सख्ती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड से निपटने के लिए तैयार पीएचसी
कालागढ़। स्वास्थ्य विभाग ने कालागढ़ की पीएचसी में कोविड के मरीजों के लिए पूरी व्यवस्था होने का दावा किया है। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि यहां कोविड की प्रथम सहायता के लिए ऑक्सीजन, अतिरिक्त बेड, सामान्य दवाईयां आदि मौजूद हैं। वर्तमान में कोविड के टीकाकरण की वजह से अब समस्या कम है। सभी लोग मास्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग कर रहे हैं, बेवजह घर से निकलने की आवश्यकता नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें