फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्क्यू के दौरान मूर्छित हुआ प्यासा कोबरा

विज्ञापन
कालागढ़ में रेस्क्यू के दौरान बोतल से पानी पीता कोबरा नाग - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
रेस्क्यू के दौरान मूर्छित हुआ प्यासा कोबरा
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। इंसानों के साथ-साथ जीव-जन्तुओं को भी पानी की आवश्यकता होती है। शुक्रवार को कालागढ़ में रेस्क्यू के दौरान जब सांप को जंगल में छोड़ा गया तो वह प्यास के कारण मूर्छित होने लगा। रेस्क्यू दल के प्रभारी ने सांप की हालत देखकर तुरंत ही उसे पानी पिलाया। जिसके बाद सांप घने जंगल में चला गया।
नई कॉलोनी के आवास संख्या बी 369 में उदय रावत रहते हैं। उनके घर में एक सांप निकला। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग के त्वरित अनुक्रिया दल को दी। मौके पर त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी दीपक कुमार व सहायक सलमान अंसारी पहुंचे। सांप को काफी अधिक गुस्से में पाया। किसी तरह से सांप को घर से पकड़ा गया। उसे रेस्क्यू कर जंगल ले जाया गया। जब उसे पेड़ पर छोड़ा गया तो सांप मूर्छित होने लगा था। दल के प्रभारी ने सांप को देखकर जान लिया कि उसे प्यास लगी है। वे पानी की बोतल को उसके मुंह तक ले गए। सांप ने फौरन ही पानी पीना शुरू कर दिया। पानी पीते किसी सांप को देखकर लोगों के आश्चर्य का ठिकाना न रहा। पानी पीने के बाद सांप सहज हो गया। कुछ ही देर में वह जंगल में चला गया। इसके अलावा नई कालोनी में आवास संख्या सी 480 में शमीम अहमद के निवास पर एक सांप होने की सूचना पर दल ने पहुंचकर पलंग के नीचे से एक विषैले रसेल वाइपर को रेस्क्यू किया। उसे भी वनों में छोड़ा गया। (संवाद)
विज्ञापन

सांप भी प्यास का अनुभव करते हैं
कोबरा सांप को पानी पीते देखे जाने की घटना के बारे में दल प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सांप भी एक जीव है। उसका भी जीवन है। उसे भूख प्यास सभी कुछ लगती है। वह पानी भी पीता है और दूध भी पीता है। दोनों ही अत्यंत जहरीले सर्प थे। कोबरा में न्यूरोटॉक्सिक जहर वाइपर में हेमोटोक्सिक जहर होता है, जिनके काटने पर मृत्यु बहुत ही जल्दी हो जाती है। दोनों ही सांपों का रेस्क्यू बहुत कठिन था।
विज्ञापन

कार्बेट के वनों में होती रहती हैं ऐसी घटनाएं
कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि कार्बेट का वन अपने आप में एक अनूठा वन है। यहां समस्त वन्यजीवों का अपना संसार है। यहां पल पल नए अनुभव होते है। बेशक सांप को पानी पीते हुए पहली बार देखा गया है। यह अनूठा व बेमिसाल है। यह कार्बेट की शान है। वन्यजीव भी मानव की तरह क्रियाएं करते हैं। उन्हें भी भूख और प्यास लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें