फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विद्युत टीम से मारपीट के आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन जनपद शाखा के बैनर तले अनेक अवर अभियंता, विद्युत कर्मी बुधवार को बिजनौर डिविजन परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने ग्राम बागड़पुर में बिजली विभाग की जांच टीम को बंधक बनाने, मारपीट के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया। बैठक व ज्ञापन में अवर अभियंताओं ने चेतावनी दी यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो अवर अभियंता विभाग कार्यालय पर सामूहिक आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

बाद में अवर अभियंता, विद्युत कर्मी, संविदा कर्मी एकत्र होकर आवास विकास स्थित बिजनौर सर्किल के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए, यहां उन्होंने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 18 सितंबर को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ‘लो कंजम्पशन’ सूची के आधार पर विभागीय टीम बागड़पुर में जांच करने पहुंची थी। जांच के दौरान अवर अभियंता व कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट की गई।
मामले में थाना चांदपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद से विभागीय कर्मचारियों में भय का माहौल है। 21 सितंबर को अधिकारियों से वार्ता में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। बाद में संगठन के पदाधिकारियों ने इसी संबंध में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें