फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर रोडवेज बस का किराया आठ रुपये बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर भागूवाला टोल प्लाजा शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बसों का किराया बढ़ा दिया है। अब रोडवेज बस यात्रियों को नजीबाबाद से हरिद्वार तक 98 केे स्थान पर 106 रुपये देने होंगे। इसका सीधा असर दैनिक यात्रियों की जेब पर पड़ा है।
विज्ञापन

हरिद्वार-काशीपुर हाईवे अभी आधा-अधूरा है, उत्तराखंड हरिद्वार दिशा की ओर वन्य जीव गलियारा निर्माण को लेकर कार्य जारी है। उत्तर प्रदेश की सीमा तक कार्य पूरा होने पर हाईवे अथॉरिटी की ओर से भागूवाला में टोल वसूली शुरू कर दी गई है। उप्र परिवहन निगम ने नजीबाबाद-हरिद्वार रूट पर आठ रुपये किराया बढ़ा दिया है। यात्रियों सुरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, राखी रानी, नाजिम अहमद ने बताया कि अभी हाईवे अधूरा पड़ा है। इसके बावजूद हाईवे ने टोल वसूली शुरू कर दी है। बस निगम ने भी सीधे आठ रुपये बढ़ाए है। महंगाई की मार है, अब किराए में बढ़ोतरी से जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। रोडवेज डिपो नजीबाबाद के एआरएम सत्यम सिसौदिया ने बताया कि भागूवाला टोल शुरू होने पर नजीबाबाद- हरिद्वार के किराये में आठ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें