इमामों और मुस्लिमों के अधिकारों के लिए संघर्ष होगा
नजीबाबाद। इमामों को उनका अधिकार दिलाने और मुस्लिमों के हितों की रक्षा के लिए इमाम काउंसिल ऑल इंडिया काम करेगी।
रविवार को हवेलीतला में मो.तारिक एड. की अध्यक्षता में बैठक में इमाम काउंसिल ऑल इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें इमामों के मासिक वेतन और मस्जिद कमेटियों द्वारा उनका आर्थिक उत्पीड़न करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से इमामों को आर्थिक संकटों से उबारने के लिए सरकार से विशेष पैकेज दिए जाने की भी मांग की गई। इमाम काउंसिल की बैठक में मुस्लिमों को आर्थिक संकटों से उबारने के लिए काम करने का संकल्प लिया गया। बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाने, शिक्षा और मतदान के प्रति समाज को जागरुक करने के लिए भी जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसरार अहमद के संचालन में आयोजित बैठक में शमशाद अहमद, मो.इफ्तखार, सुहेल अहमद, मुस्तकीम अहमद, हाशिम अहमद आदि ने भाग लिया।
मुफ्ती मो.इरफान बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
नजीबाबाद। इमाम काउंसिल ऑल इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए मुफ्ती मो. इरफान को राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुफ्ती उवैस अहमद शिबली कासिम को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मो.जीशान खान नजीबाबादी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रिजवान अहमद को उपसचिव, तमीम अहमद मुरादाबादी को कोषाध्यक्ष, मो.तारिक एड. को कानूनी सलाहकार और इसरार अहमद को मीडिया प्रभारी बनाया गया।