फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जनपद में बारिश के साथ कहीं-कहीं हुई ओलावृष्टि

Sun, 16 Mar 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पिछले कई दिनों से जनपद में सूर्यदेव की तपिश बढ़ने से तापमान में बढ़त हो रही थी। होली पर्व के दिन जनपद के मौसम के रंग बदले। शुक्रवार देर शाम से हवा तेज होने लगी थी। मध्यरात्रि जनपद में बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश हुई।
विज्ञापन

रात में बादल खूब गरजे। बिजनौर तहसील क्षेत्र में बारिश अच्छी रही। शहर क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवा चली। दोपहर के बाद शनिवार शाम को मौसम में बदलाव हुआ था। परंतु बादल तेज हवा के साथ चले गए। नगीना अनुसंधान की वेधशाला के अनुसार जनपद में 4.6 एमएम बारिश हुई है। जिले का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। nगरजे बादल, किसानों के माथे पर छाईं चिंता की लकीरंे : राजा का ताजपुर। शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि व सुबह तड़के तेज हवा के साथ बारिश व बारीक ओले भी गिरे। किसान शादीराम सैनी, जितेंद्र कुमार, राजपाल सिंह, विनोद कुमार, शेर सिंह, पप्पू त्यागी आदि का कहना है कि इस समय बारिश के साथ बादल गरजने से ओले गिरने की संभावना रहती है। तेज हवा व बारिश से गेहूं, सरसों की फसल गिर गई है। nनुकसान का कराया जा रहा आकलन : जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि हवा के साथ बारिश हुई। प्रथम दृष्टिय फसलों पर मौसम का नुकसान दिखाई नहीं दे रहा है। विभाग की फील्ड टीम द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें