फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो की आमदनी में आया उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो की आमदनी में आया उछाल
विज्ञापन

बिजनौर। त्योहारी महीने का असर कहें या कुछ और लेकिन पिछले महीने रोडवेज को बंपर आमदनी हुई। यात्रियों की भीड़ से रोडवेज की आमदनी में उछाल आया है। अक्तूबर के मुकाबले नवंबर माह में करीब अस्सी लाख रुपये का अधिक मुनाफा हुआ है।
लोगों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पहली पसंद अभी भी रोडवेज बसें बनी हुई है। ज्यादातर लोग यात्रा करने के लिए रोडवेज का ही इस्तेमाल करते है। कोरोना काल के बाद परिवहन संकट से उभर रहा है। रोडवेज डिपो को हो रही आमदनी के आंकड़े इसे तस्दीक कर रहे हैं। बता दें कि बिजनौर डिपो को रोजाना 12 से 14 लाख रुपये की आमदनी हो रही है। दीपावली के साथ-साथ पूरे नवंबर माह में डिपो को अच्छी-खासी आमदनी हुई। नवंबर महीने में बिजनौर डिपो को 4 करोड़ 19 लाख रुपये की आमदनी हुई। त्योहारी सीजन के चलते भी रोडवेज बसों में ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। वहीं, सहालग होने की वजह से भी बसों में यात्रियों की भीड़ रही। वहीं, अक्टूबर महीने में डिपो को तीन करोड़ 41 लाख रुपये की आमदनी ही हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संकट से उबर रहा रोडवेज निगम
कोरोना काल और लॉकडाउन ने रोडवेज निगम को मंदी में धकेल दिया था। कारण ये हुआ था कि दो दर्जन से अधिक बसों के परमिट सरेंडर करने पड़ गए थे। सरेंडर किए गए परमिटों को वापस लेकर बसे अब सड़कों पर दौड़ रही हैं। कोरोना काल में परिवहन निगम पर असर पड़ा था, लेकिन अब सभी डिपो धीरे-धीरे इसके संकट से उभर गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें