फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासकराज में हुई गड़बड़ी, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासकराज में हुई गड़बड़ी, होगी जांच
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम पंचायतों में प्रशासकों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की मौका जांच होगी। कमिश्नर के निर्देश पर पंचायतों का चयन करके दो-दो सदस्यों की टीम गठित हो गई हैं। टीम में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ तकनीकी अधिकारी शामिल हैं। जांच से पंचायतों में तैनात पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची है।
जिले में 1123 पंचायत हैं। वर्ष 2015 के प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त किए गए थे। प्रशासक 26 दिसंबर 2020 से 18 जून 2021 तक तैनात रहे। शासन से करीब छह माह की इस अवधि में 15वें राज्य वित्त आयोग से विकास कार्यों के लिए काफी पैसा आवंटित किया गया था। ग्रामीणों ने प्रशासकों के कार्यकाल में विकास कार्य कराने के नाम पर धन के बंदरबांट के आरोप लगाए थे। मामला शासन तक पहुंचा। शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासकों के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने को कहा। जिस पर कमिश्नर मुरादाबाद मंडल ने टीम गठित करके जांच कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने जिले की 11 ब्लॉकों में 106 पंचायतों का औचक निरीक्षण के लिए चयन कराया है। हर ब्लॉक में एक-एक टीम लगी है। टीम में एक जिला स्तरीय अधिकारी तथा तकनीकी अधिकारी शामिल हैं। टीम चयनित गांवों में मौके पर जाएगी। टीम जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को देगी, जो डीएम के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितनी पंचायत
सबसे अधिक 13 पंचायत नजीबाबाद ब्लॉक में हैं। इसके बाद, कोतवाली ब्लॉक में 12, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक, नूरपुर ब्लॉक, जलीलपुर ब्लॉक में 10-10, धामपुर, हल्दौर, नहटौर, अफजलगढ़, ब्लॉक में नौ-नौ, स्योहारा ब्लॉक में आठ, किरतपुर ब्लॉक में सात पंचायत चुनी गई हैं।
इन बिंदुओं पर करनी है जांच
- छह माह में कराए गए निर्माण कार्य
- पंचायत की साफ सफाई, मेरा गांव स्वच्छ गांव की स्थिति
- उप स्वास्थ्य केन्द्रों की साफ सफाई, रंगाई पुताई
- आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति जैसे साफ सफाई
- रंगाई पुताई, शौचालय निर्माण आदि
-------------
कई पंचायतों में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। जांच शुरू करा दी गई है। जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, कड़ी कार्रवाई की जाएगी - उमेश मिश्रा, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें