फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील डांस: सामने आए तीन ऐसे मामले, जिनसे शहर में मचा हड़कंप, अफसर बने हुए हैं मूकदर्शक

Tue, 20 Sep 2022 10:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

यूपी के बिजनौर जिले में अश्लील डांस के लगातार वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां इन वीडियो से शहर में हड़कंप मचा है तो वहीं अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन
अश्लील डांस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में एक ओर जहां रामलीला मंचन कर लोग मर्यादा पुरुषोत्तम के चरित्र से सीख लेते हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो शर्मसार के रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो जिले के हल्दौर, फीना, स्योहारा समेत अन्य कई जगहों की बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर इन सबके बावजूद पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। आरोप तो यहां तक हैं कि कुछ राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप के कारण अफसर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन


केस एक
क्षेत्र में स्योहारा के साथ साथ दर्जनों स्थानों पर आदर्श रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मगर आज रामलीला कमेटी के कुछ आयोजकों ने चंद रुपये के लालच में रामलीला के मंचन को बदनाम कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जो स्योहारा के मोहल्ला रियासत में चल रही  आदर्श रामलीला मंचन के दौरान की बताई जा रही है। वीडियो में अश्लील नाच होता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने पर कमेटी के आयोजक तरह तरह की सफाई देने में लगे हैं। मंगलवार को वीडियो के वायरल होने पर कई लोगों ने पुलिस प्रशासन से अश्लील डांस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। 

केस दो
हल्दौर गुदड़ी मेले में बालाओं का नाच नहीं रोक पाए अफसर
हल्दौर गुदड़ी मेले में पिछले 15 दिन से अश्लील नृत्य चल रहा था। कमाल यह है कि मेले की अनुमति देते समय नृत्य न होने की शर्त रखी गई थी, इसके बावजूद बेरोकटोक गुदड़ी मेले में अश्लील नृत्य चला। इसकी वीडियो भी खूब वायरल हुई। इसके बावजूद न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही प्रशासनिक अफसरों ने इस ओर कोई ध्यान दिया। सूत्रों की माने तो राजनीतिक दबाव के चलते ऐसा हुआ था। अब मेले की अनुमति का समय पूरा हो चुका है। ऐसे में अफसर डांस पार्टी बंद होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पार्षद का अपमान: IAS को बताने पहुंचे थे इलाके का हाल, हाथ-पैर पकड़ किया ये हाल, सारी हदें हुईं पार, तस्वीरें

विज्ञापन

केस तीन
फीना में भी कई दिन चली डांस पार्टी

फीना में भी डांस पार्टी की किसी स्तर से अनुमति नहीं थी, इसके बावजूद करीब दस दिन यहां पर भी रात के समय डांस पार्टी चली। खूब अश्लील नृत्य हुआ, लेकिन यहां पर भी पुलिस और प्रशासनिक अफसर मूकदर्शक बनने के अलावा कुछ न कर सके। 

यह भी पढ़ें: लुटेरी दुल्हन के बड़े राज: खूबसूरत चेहरा देख जाल में फंस थे लोग, चंद दिनों में कर देती थी कंगाल,देखें तस्वीरें

रामलीला मंचन में चल रहा अश्लील डांस के वीडिओ वायरल का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। कहीं भी रामलीला मंचन में इस तरह का भोंडा डांस नहीं होगा। अगर क्षेत्र में कहीं भी अश्लील डांस का आयोजन पाया जाता है तो कमेटी आयोजकों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी। - धर्म सिंह मार्छाल, एएसपी पूर्वी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें