फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता के गांव में ही बेटी का ब्याह, 10 दिन बाद ही उजड़ गई दुनिया, पत्नी की मौत, पति ने भी खाया जहर

Tue, 20 Sep 2022 07:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

शादी के 10 दिन बाद ही विवाहिता की मौत हो गई। उधर, पति ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक महिला के पिता ने यह बड़ा आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भोगपुर निवासी एक व्यक्ति ने दहेज के कारण पुत्री को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने पति समेत चार ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। बताया गया कि पीड़ित पिता के गांव में ही बेटी ब्याही थी। वहीं मृतक महिला के पति ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसका उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम भोगपुर निवासी मृतक महिला के पिता जरनैल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री नीलम कौर का विवाह 10 दिन पूर्व ग्राम भोगपुर के ही बिंदर सिंह के साथ हुआ था। शादी में उसने अपनी सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया था। इस दहेज से नीलम कौर का पति बिंदर सिंह, देवर सोनू सिंह, ससुर गुरनाम सिंह व सास गुरमीत कौर नाखुश थे। बताया कि ये लोग बेटी से दो लाख रुपये और एक बुलेट मोटरसाइकिल लाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बेटी को प्रताड़ित भी कर रहे थे।

आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के इन चारों लोगों ने रविवार शाम नीलम कौर को जहर देकर मार दिया। किसी ग्रामीण से फोन पर सूचना मिलने पर जब वह अपनी पुत्री की ससुराल पहुंचे, तो पुत्री नीलम कौर (19 वर्ष) का शव एक चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। ससुराल पक्ष के ये चारों लोग घर से फरार मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment:  मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पता चला है कि मृतक महिला के पति बिंदर सिंह ने भी किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको गंभीर अवस्था में उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी

थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर ने बताया कि मृतक महिला का पति एक अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस अन्य तीनों आरोपियों की तलाश में लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें