फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर छाए बादल, बूंदाबांदी और शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
बिजनौर में ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती स्कूटी सवार महिला। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
फिर छाए बादल, बूंदाबांदी और शीतलहर ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन

बिजनौर। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली और बादल छाए रहे। सुबह के समय बूंदाबांदी भी हुई। कोहरे, बूंदाबांदी और शीत लहर की वजह से पूरा दिन बहुत ठंडक रही। पूरे दिन में कुछ मिनट के लिए ही सूरज निकला।
विज्ञापन

बुधवार देर रात बूंदाबांदी हुई थी। बृहस्पतिवार को दिन के समय घना कोहरा छाया रहा। करीब छह बजे से एक घंटे के लिए बूंदाबांदी हुई। शीतलहर भी चलती रही। इसके बाद भी कोहरा छाया रहा। दिन में ठंड रही। दिन में करीब ढाई बजे कुछ मिनटों के लिए ही धूप निकली, लेकिन फिर से बादल छा गए। खराब मौसम किसानों की परेशानी और बढ़ाएगा और बारिश होगी तो किसानों को गन्ने की छिलाई और पशुओं के लिए चारा करने में परेशानी उठानी होगी। किसान राजपाल सिंह, जयकार सिंह आदि का कहना है कि पहले ही बहुत बारिश हो चुकी है। अभी बारिश होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ेगी। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के एक अनुसार दो तीन दिन मौसम खराब रहने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें