फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों के शटर तोड़ लाखों की चोरी

Thu, 02 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
चोरी के बाद खुली पड़ी तिजोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेहड़ में रेहड़ व बादीगढ़ चौराहे से चोर दो ज्वेलरी और दो खाद की दुकानों के शटर तोड़कर लाखों का सामान ले गए। चोरों ने दो लाख रुपये नकद, करीब आठ लाख  रुपये के सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ किया। वारदात से व्यापारियों में हड़कंप है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर शीघ्र घटना के खुलासे की मांग की। जल्द ही घटना का खुलासा न होने  पर व्यापारियों ने प्रदर्शन की  चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार रात चोर रेहड़ स्थित शुभम ज्वैलर्स व विवेक वर्मा की ज्वैलरी शॉप से 50-50 ग्राम सोने सहित करीब  चार किलो चांदी के जेवर तथा चार हजार   की नकदी चोरी कर ले गए। ठाकुर  वीरेंद्र के खाद भंडार से चोर 11 हजार रुपये नकद ले गए।  बादीगढ़ स्थित निरंजन खाद भंडार से चोर सेफ में रखे करीब दो  लाख रुपये नकद,  लैपटॉप व मोबाइल ले गए। व्यापारियों  का कहना है कि चोरों ने शटर के ताले तोड़कर वारदात की है।
बृहस्पतिवार सवेरे व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो उनके पैरों तले से जमीन निकल गई। 
शटर टूटे पड़े थे। ताले इधर-उधर पड़े थे। दुकानों का सामान तितर बितर था। सेफ के ताले टूटे हुए थे। चोर चारों दुकानों से 2.15 लाख नकद सहित       करीब आठ लाख के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान ले गए। घटना से आक्रोशित व्यापारियों का आरोप है कि एक माह पहले  भी चोर तीन दुकानों से हजारों की चोरी कर ले गए थे, पर अभी तक घटना का  खुलासा नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि डायल 100  की गाड़ी एक ही जगह खड़ी रहती है। रातभर पुलिस उगाही में लगी रहती है। शीघ्र चोरी की घटना का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने एसओ के घेराव की चेतावनी दी है। उधर एसओ नरेशपाल सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें