फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। नगर क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष के प्रतिष्ठान समेत विभिन्न स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रईसान निवासी वरुण अग्रवाल के ब्लॉक कार्यालय के पास स्थित बैंक्वेट हॉल परिसर से करीब दो माह पूर्व जनरेटर की वायर चोरी कर ली गई थी। मोहल्ला होली चौक भूड़ निवासी भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं नामित पालिका सभासद दीपक चौहान की करीब दस दिन पूर्व बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे स्थित कार वर्कशॉप का शटर व ताले तोड़कर चोर दो बैटरी, इन्वर्टर चोरी हो गया था।
मोहल्ला खेड़ा निवासी सुहेल के स्वीमिंग पूल परिसर से भी जनरेटर का सामान चोरी हुआ था। शुक्रवार को पुलिस को गांव कुंडा बागैन के पास दो बाइक सवार संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। आरोपियों के नाम कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव आदमपुर उर्फ रसूलपुर पिरथी निवासी अबरार और अरबाज थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की दो बैटरियां समेत अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें