फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागपुर में एक ही रात में तीन घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहागपुर में एक ही रात में तीन घरों में चोरी
विज्ञापन

धामपुर। गांव सुहागपुर में चोरों ने शुक्रवार रात एक बंद मकान को खंगाल डाला। परिवार घर का ताला लगाकर शेरकोट में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने गया था। चोरों ने घर के तालों को तोड़कर 70 हजार की नकदी सहित करीब तीन लाख की कीमत के सोने, चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। गांव सुहागपुर में ही दो अन्य लोगों नदीम अहमद और जाहिद अंसारी के घरों को भी चोरों ने खंगाला है।
रानीबाग पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सुहागपुर निवासी रहीस अहमद ने बताया कि शुक्रवार रात शेरकोट में उनकी भतीजी की शादी थी। वह परिवार के साथ घर का ताला लगाकर शादी में शामिल होने के लिए गए थे। शनिवार सुबह गांव के लोगों का उनके पास फोन आया कि उनके घर के ताले टूटे हैं और घर का सामान बिखरा पड़ा है। जब उसने घर पहुंचकर देेखा तो घर के भीतर की सभी अलमारियों, संदूूकों के ताले टूटे थे। घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखी करीब 70 हजार की नकदी, सोने का टीका, सोने की चैन, दो लौंग, तीन जोड़ी पायल, पांच चांदी के सिक्के आदि लगभग तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। उधर कोतवाल का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव के नदीम परिवार के साथ महाराष्ट्र में मेहनत मजदूरी करता है। रात में किसी समय चोरों ने नदीम के बंद घर को भी खंगाल डाला। नदीम के भाई नईम ने बताया कि नदीम के घर मम्मी रहतीं हैं, तबियत खराब होने के कारण उनके घर आ गईं थीं। कुछ दूरी पर गांव में ही जाहिद का घर है। जाहिद परिवार के साथ पूना रहता है। उसका भी घर बंद था। चोरों ने जाहिद के घर को भी खंगाल डाला। बताया गया कि जाहिद अप्रैल में घर आने वाला था। जैसे ही उसे घटना का पता लगा तो वह परिवार के साथ घर वापस आने को वहां से चल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें