फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती का निकाह कराया

Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले के एक गांव में प्रेमी युगल को गांव वालों ने संदिग्ध अवस्था में घर में पकड़ लिया। बाद में पंचायत होने पर परिजनों ने दोनों का निकाह करा दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी युवक-युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को युवती के परिजनों के जंगल जाने पर उसने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। गांव वालों ने शक होने पर किसी तरह दरवाजा खोला तो दोनों संदिग्ध अवस्था से मिले। प्रेमी को पकड़कर दोनों के परिजनों को बुलाया गया। पंचायत में दोनों के परिजन निकाह करने पर राजी हो गए। शाम को दोनों का निकाह करा दिया गया।
उधर, राजा का ताजपुर क्षेत्र के गांव में प्रेमिका के घर आए प्रेमी को परिजनों ने बंधक बना लिया और जमकर पीटा। सुबह को गांव वालों के कहने पर प्रेमी का मुंह काला कर गांव से भगा दिया। गांव में एक युवती ने शुक्रवार रात अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुला लिया। इस दौरान आहट होने पर प्रेमिका के परिजन जाग गए और उन्होंने युवक को पकड़कर जमकर पिटाई की। उन्होंने युवक को रात भर बंधक बनाकर रखा। 
विज्ञापन

सुबह को गांव वालों को भी मामले का पता चल गया। उन्होंने बात न बढ़ाने की सलाह देते हुए युवक का मुंह काला कर गांव से भगा दिया। एसओ स्योहारा सतीश कुमार ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें