बिजनौर मेंमहिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को दो टूक जवाब दिया है कि जब उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे कोई शासकीय कार्य नहीं करेंगीं।
शनिवार को विकास खंड कार्यालय परिसर में संघ की ब्लॉक अध्यक्ष कमला देवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने पर बैठीं। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह देेने सहित 24 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष वेत्रलता शर्मा की अध्यक्षता एवं कमला शर्मा के संचालन में हुई धरना सभा के बाद कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार भान सिंह को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की।
प्रदर्शनकारियों में यशोदा, कमलेश, सुदेेश, अचला, सरिता, चित्रा, दुलारी, लोकेश, बबीता, सलमा, पुष्पलता आदि शामिल रहीं।
स्योहारा मंे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। आंगनबाड़ियों ने राज्य सरकार की हौसला पोषण योजना पर रोष व्यक्त किया। दूसरी ओर, आंगनबाड़ी को राज्य कर्मचारी घोषित करने तथा मानदेय न देकर वेतनमान देने की मांग की। जिलाध्यक्ष पूनम विश्नोई ने कहा कि राज्य कर्मचारी घोषित नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
मांग पूरी न होने पर तीन अक्तूबर से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर निशा चौधरी, अरुणा रानी, सरला आदि उपस्थित रही। नूरपुर में सीडीपीओ कार्यालय पर दूसरे दिन भी आंगनबाड़ियों का धरना जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वरी राठी ने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पल्स पोलियो कार्यक्रम व बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता चौहान, गीता चौहान, विनीता शर्मा, कुसुम देवी, पुष्पा, लक्ष्मी, फरजाना आदि मौजूद रहीं। चांदपुर में बाल विकास परियोजना कार्यालय जलीलपुर पर चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। सभा में ने अलीगढ़ में धरनारत दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका बलिदान बेकार नहीं जाएगा। मांग पूरी होने तक पल्स पोलियो व बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इससे पूर्व, कार्यकर्ता मंजू चौधरी, सरिता, कविता चौधरी, कमलेश यादव के नेतृत्व में रैली के रूप में नारेबाजी करती हुई ब्लाक पहुंची तथा धरने पर बैठ गईं। मंजू चौधरी की अध्यक्षता व पूनम शर्मा के संचालन में चले धरने में रिहाना, शादाब, रेनू, सुनीता, अमलेश आदि रहे।