सांड़ के हमले से हो गया था घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। दो साल पहले सांड़ के हमले से कोमा में गए युवक जीशान की मौत हो गई। दिल्ली, देहरादून, ऋषिकेश सहित अनेक स्थानों पर उसका उपचार कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। देर शाम उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
मोहल्ला जैनुलाबेद्दीन निवासी मोहम्मद जीशान (30) पुत्र मोहम्मद अय्यूब दो वर्ष पूर्व अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए कासमपुरगढ़ी गया था। लौटते वक्त सांड़ ने उस पर हमला कर दिया था। इससे जीशान कोमा में चला गया था। दिल्ली, देहरादून, ऋषिकेश सहित अनेक स्थानों पर उसका उपचार कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं आया। कुछ समय पहले हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे घर ले आए थे। बुधवार को वह जिंदगी की जंग हार गया। देर शाम उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। जीशान की मौत से परिवार शोक की लहर दौड़ गई।