बंद महिला को बाहर निकालकर पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कांशीराम कालोनी में बृहस्पतिवार को मकान पर कब्जा करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। एक पक्ष ने मकान में ताला डालकर महिला को कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाकर दोनों पक्षों से मकान के अपने कागजात लाने को कहा है।
रामलीला मैदान के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी में अनीता शर्मा को मकान मिला था। अनीता शर्मा ने अपना मकान मोहल्ला खत्रियान निवासी महिला प्रेमवती के नाम करके उसे दे दिया। प्रेमवती के मकान पर कॉलोनी में रहने वाले आसिफ ने ताला जड़ कर मकान पर कब्जा कर लिया। बृहस्पतिवार को प्रेमवती कालोनी में पहुंची तथा अपने मकान से कब्जा छुड़ाने लगी। प्रेमवती ने मकान को ताला खोल लिया। आसिफ वहां पहुंचा तथा महिला को मकान के अंदर बंद करके ताला लगा दिया। महिला प्रेमवती ने मोबाइल से पुलिस को कॉल करके घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर मकान का ताला खोलकर महिला को बाहर निकाला। दोनों पक्षों से मकान के कागजात दिखाने को कहा। शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम के मुताबिक मकान पर कब्जे के लिए मामला था। वह निपट गया हैं।