फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिनभर बंद रही वेबसाइट, बुक नहीं हुए सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भले ही गैस एजेंसियों पर घरेलू एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। मगर, गैस आपूर्ति में बंद वेबसाइट बाधा बन रही है। जी हां, बुधवार को इंडियन ऑयल की आईवीआरएस वेेबसाइट दिनभर बंद रही, जिसके चलते उपभोक्ता सिलिंडर की बुकिंग नहीं कर सके।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही उपभोक्ता अपना सिलिंडर लेकर गैस एजेंसियों पर पहुंच गए। देखते ही देखते गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। उपभोक्ता लाइन में लगकर सिलिंडर लेने का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। गैस एजेंसी स्वामियों ने बताया कि मंगलवार को आईवीआरएस वेेबसाइट कभी चल जाती थी तो कभी बंद रही। बुधवार सुबह से ही वेबसाइट नहीं चलने से उपभोक्ता गैस सिलिंडर बुकिंग नहीं कर सके। सरकार का नियम है कि उपभोक्ता को 25 दिन के बाद बुकिंग करने से ही गैस सिलिंडर मिलेगी। इसके साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल से बुकिंग करनी होगी। ओटीपी देने से ही सिलिंडर मिलेगा। जब वेबसाइट ही नहीं चल रही है तो बुकिंग कैसे हो पाएगी।
बुधवार को मिला कमर्शियल सिलिंडर, कल का भरोसा नहीं
होटल एंड रेस्टारेंट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नवनीत मलिक ने बताया कि बुधवार को कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति हुई है। मगर, बृहस्पतिवार को सिलिंडर मिलने का कोई भरोसा नहीं है। इस स्थिति में होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे क्योंकि, रोजाना किसी होटल में एक सिलिंडर तो किसी में दोे सिलिंडर की खपत है। कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत को लेकर डीसीओ से मुलाकात करेंगे। इसके बाद डीएम के समक्ष यह मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

गैस एजेंसी स्वामी मनोज कुच्छल ने कहा कि कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। बुधवार को पूरे दिन इंडियन ऑयल की आईवीआरएस वेबसाइट बंद रही। इससे गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो सकी। जिसके चलते घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो गई है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में हैं।
उपभोक्ता मनीष कुमार एडवोकेट ने बताया कि दिन में कई बार गैस बुकिंग करने का प्रयास किया। गैस बुकिंग करने में असफल रहे। स्थिति स्पष्ट नहीं होेने से परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे उपभोक्ता भी इसी तरह परेशान हैं।
पेट्रोल, डीजल स्टॉक की कर रहे निगरानी : प्रतीक जैन
बिजनौर पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव प्रतीक जैन का कहना है कि पेट्रोल, डीजल को लेकर अभी स्थिति सामान्य है। पेट्रोल, डीजल के स्टॉक को लेकर निगरानी की जा रही है। शुरूआत में ज्यादा संख्या में लोग डीजल स्टोरेज करने को लेकर आ रहे थे। मगर, अब कोई नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों की हो रही निगरानी: डीएसओ
डीएसओ अभय प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थिति ठीक है। पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों की निगरानी चल रही है। सभी को निर्देश हैं कि अफवाह न फैलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें