फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दो अवैध अस्पताल और एक क्लीनिक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को टीम ने नगीना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो अवैध अस्पताल व एक अवैध क्लीनिक सील कर दिए। जबकि, दो पंजीकृत क्लीनिक में डॉक्टर नहीं मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार एवं डॉ. कृष्ण कांत राहुल के नेतृत्व में बुधवार को टीम नगीना क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान टीम ने बढ़ापुर में राधा हेल्थ केयर का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां कोई भी पंजीकृत डॉक्टर नहीं मिला, जिसके चलते अस्पताल प्रबंध को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नगीना में स्टेशन रोड स्थित नोबल पॉलीक्लीनिक में अग्निशमन विभाग और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जारी प्रमाण पत्र नहीं पाया। इसके लिए डॉ. अथर हुसैन अंसारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
वहीं, नगीना के गांव नंदपुर में बिना पंजीकरण चल रहे मीना क्लीनिक को सील कर दिया गया। यहां पर तैनात स्टाफ पंजीकरण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। धामपुर में टाटा मोटर्स शोरूम के पास संचालित पीयूष नर्सिंग होम भी निरीक्षण में अपंजीकृत मिला। यहां डॉ. जितेंद्र कुमार अस्पताल संचालित कर रहे थे। पंजीकरण न होने के कारण अस्पताल पर कार्रवाई की गई। इसके अलासवा काजूवाला में बिना पंजीकरण चल रहे कमलेश देवी मेमोरियल नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई की गई। वहां तैनात डॉ. अमन अस्पताल के पंजीकरण से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस मौके पर डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. केके राहुल, सुपरवाइजर राजीव कुमार, विजय पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अवैध क्लीनिक को बख्शा नहीं जाएगा। बिना पंजीकरण और बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के अस्पताल चलाना अपराध है। बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। ....डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें